यूपी: लखनऊ सहित अवध के कई जिलों में शनिवार देर रात बारिश, कल पूरे प्रदेश में आंधी-बरसात का अलर्ट
उत्तर प्रदेश में मौसम एक बार फिर से पलट गया है। मौसम विभाग के अनुसार चार मई से प्रदेश के कई जिलों में बरसात होनी थी लेकिन दो मई की रात से ही अवध के कई जिलों में अच्छी बरसात हुई। सुल्तानपुर, अंबेडकर नगर, अमेठी, रायबरेली सहित कई जिलों में रविवार की सुबह हल्की बरसात हुई। इसके पहले शनिवार की शाम को भी इन इलाकों में हल्की बारिश की खबरें थीं।
मौसम विभाग के अनुसार, शनिवार को प्रदेश में उरई सबसे गर्म रहा। यहां का अधिकतम तापमान 43.6 डिग्री दर्ज किया गया। दूसरे नंबर पर बांदा रहा जहां अधिकतम तापमान 40.6 डिग्र्री दर्ज किया गया। तीसरे नंबर पर 39.4 डिग्री तापमान के साथ झांसी रहा।
वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि अप्रैल माह के शुुरआती और अंतिम चरण में तीन सक्रिय पश्चिमी विक्षोभों के प्रभाव से पूर्वी व पश्चिमी उत्तर प्रदेश में ओलावृष्टि हुई। इस दौरान कुल प्रादेशिक मासिक वर्षा सामान्य से अधिक रही वहीं औसत मासिक तापमान सामान्य के आसपास रहे।
उन्होंने बताया कि मई माह के दौरान प्रदेश के अधिकांश भाग में सामान्य से अधिक वर्षा के बावजूद पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ भागों में सामान्य से कम तापमान के अलावा प्रदेश के अन्य भागों में औसत मासिक अधिकतम व न्यूनतम तापमान सामान्य या सामान्य से अधिक रहेगा।
इस वजह से मई के दौरान प्रदेश के उत्तरी तराई क्षेत्रों में लू के दिनों की संख्या सामान्य से अधिक रहने जबकि पूर्वी उत्तर प्रदेश में सामान्य रहने की संभावना है। मई के दौरान प्रदेश के पूर्वी, मध्यवर्ती, तराई एवं दक्षिणी भाग में औसत मासिक न्यूनतम तापमान भी सामान्य से अधिक रहने की संभावना है।
वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि अप्रैल के दूसरे पखवाड़े के दौरान बांदा के अप्रैल के ऐतिहासिक सर्वोच्च स्तर 47.6 डिग्री तापमान तक पहुंचने और छह दिन देश में सर्वाधिक गर्म रहने के साथ पूर्वी व पश्चिमी उत्तर प्रदेश में क्रमशः चार और दो दिन लू चली।
उन्होंने बताया कि आगामी पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से चार मई से प्रदेश में आंधी-तूफान के साथ संभावित वर्षा का अगला दौर शुरू होगा। इस वजह से एक बार फिर से तापमान में 6-8 डिग्री की गिरावट आने की संभावना है। इसी वजह से मई के शुरुआती 10 दिनों के दौरान लू चलने की संभावना नहीं है।
वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि तीन सक्रिय पश्चिमी विक्षोभों के प्रभाव से पूर्वी व पश्चिमी उत्तर प्रदेश में ओलावृष्टि हुई। इस दौरान कुल प्रादेशिक मासिक वर्षा सामान्य से अधिक रही वहीं औसत मासिक तापमान सामान्य के आसपास रहे।
सुल्तानपुर, अंबेडकर नगर, अमेठी, रायबरेली सहित कई जिलों में रविवार की सुबह हल्की बरसात हुई।
शुक्रवार के मुकाबले तापमान में हल्की बढ़त दर्ज की गई।
मौसम विभाग के अनुसार, चार मई को कई जिलों में आंधी आने का अनुमान है।
मई के दौरान प्रदेश के उत्तरी तराई क्षेत्रों में लू के दिनों की संख्या सामान्य से अधिक रहने जबकि पूर्वी उत्तर प्रदेश में सामान्य रहने की संभावना है।
मई के दौरान प्रदेश के पूर्वी, मध्यवर्ती, तराई एवं दक्षिणी भाग में औसत मासिक न्यूनतम तापमान भी सामान्य से अधिक रहने की संभावना है।
प्रदेश में सक्रिय हैं तीन विक्षोभ
वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि अप्रैल माह के शुरुआती और अंतिम चरण में तीन सक्रिय पश्चिमी विक्षोभों के प्रभाव से पूर्वी व पश्चिमी उत्तर प्रदेश में ओलावृष्टि हुई।
उन्होंने बताया कि अप्रैल के दूसरे पखवाड़े के दौरान बांदा के अप्रैल के ऐतिहासिक सर्वोच्च स्तर 47.6 डिग्री तापमान तक पहुंचने और छह दिन देश में सर्वाधिक गर्म रहने के साथ पूर्वी व पश्चिमी उत्तर प्रदेश में क्रमशः चार और दो दिन लू चली।
उन्होंने बताया कि मई माह के दौरान प्रदेश के अधिकांश भाग में सामान्य से अधिक वर्षा के बावजूद पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ भागों में सामान्य से कम तापमान के अलावा प्रदेश के अन्य भागों में औसत मासिक अधिकतम व न्यूनतम तापमान सामान्य या सामान्य से अधिक रहेगा।
सब्सक्राइब करें और हमारे लेटेस्ट अपडेट्स के लिए सबस्क्राइब करें!