डिजिटल डेस्क। आज की डिजिटल दुनिया में मोबाइल, लैपटॉप और टीवी हमारी जिंदगी का हिस्सा बन चुके हैं। काम हो, पढ़ाई हो या मनोरंजन, हर चीज स्क्रीन से जुड़ी है। सुबह उठते ही फोन देखना और रात को सोने से पहले भी स्क्रीन देखना आम बात हो गई है। लेकिन घंटों स्क्रीन के सामने रहने से आंखों में जलन, थकान, धुंधलापन और सिर दर्द जैसी समस्याएं होने लगती हैं। कई लोग इसे नजरअंदाज कर देते हैं, लेकिन समय रहते सावधानी न बरती जाए तो आंखों की सेहत पर बुरा असर पड़ सकता है। इसलिए जरूरी है कि हम रोजमर्रा की कुछ आसान आदतें अपनाकर अपनी आंखों को सुरक्षित रखें।
- आंखों को सुरक्षित रखने के आसान उपाय हर 20 मिनट बाद 20 सेकंड के लिए स्क्रीन से नजर हटाएं।
- मोबाइल या लैपटॉप बहुत पास रखकर इस्तेमाल न करें। काम के बीच आंखों को आराम देना बहुत जरूरी है।
- ज्यादा देर तक अंधेरे में स्क्रीन न देखें। फोन की ब्राइटनेस आंखों के अनुसार रखें।
- दिन में 2–3 बार आंखों पर ठंडे पानी के छींटे मारें। पर्याप्त नींद लें, इससे आंखों को आराम मिलता है।
- स्क्रीन देखते समय बार-बार आंखें झपकाते रहें। बाहर की रोशनी और हरियाली को देखने की आदत डालें।
- आंखों में ज्यादा जलन या दर्द हो तो डॉक्टर से सलाह लें।
डिसक्लेमरः इस आलेख में दी गई जानकारी अलग- अलग किताब और अध्ययन के आधार पर दी गई है। lucknowkhabar.in यह दावा नहीं करता कि ये जानकारी पूरी तरह सही है। पूरी और सही जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ (ज्योतिष/वास्तुशास्त्री/ अन्य एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें।