चुपके चुपके रात दिन आँसू बहाना याद है - हसरत मोहानी

"चुपके चुपके रात दिन आँसू बहाना याद है" प्रसिद्ध शायर हसरत मोहानी द्वारा रचित एक क्लासिक उर्दू ग़ज़ल है। इसे उस्ताद गुलाम अली ने अपनी आवाज में गाया है




"चुपके चुपके रात दिन आँसू बहाना याद है" प्रसिद्ध शायर हसरत मोहानी द्वारा रचित एक क्लासिक उर्दू ग़ज़ल है। इसे उस्ताद गुलाम अली ने अपनी आवाज में गाया है, जो बेहद लोकप्रिय हुई।

चुपके चुपके रात दिन आँसू बहाना याद है
हम को अब तक आशिक़ी का वो ज़माना याद है

बा-हज़ाराँ इज़्तिराब ओ सद-हज़ाराँ इश्तियाक़
तुझ से वो पहले-पहल दिल का लगाना याद है

बार बार उठना उसी जानिब निगाह-ए-शौक़ का
और तिरा ग़ुर्फ़े से वो आँखें लड़ाना याद है

तुझ से कुछ मिलते ही वो बेबाक हो जाना मिरा
और तिरा दाँतों में वो उँगली दबाना याद है

खींच लेना वो मिरा पर्दे का कोना दफ़अ'तन
और दुपट्टे से तिरा वो मुँह छुपाना याद है



जान कर सोता तुझे वो क़स्द-ए-पा-बोसी मिरा
और तिरा ठुकरा के सर वो मुस्कुराना याद है

तुझ को जब तन्हा कभी पाना तो अज़-राह-ए-लिहाज़
हाल-ए-दिल बातों ही बातों में जताना याद है

जब सिवा मेरे तुम्हारा कोई दीवाना न था
सच कहो कुछ तुम को भी वो कार-ख़ाना याद है

ग़ैर की नज़रों से बच कर सब की मर्ज़ी के ख़िलाफ़
वो तिरा चोरी-छुपे रातों को आना याद है

आ गया गर वस्ल की शब भी कहीं ज़िक्र-ए-फ़िराक़
वो तिरा रो रो के मुझ को भी रुलाना याद है

दोपहर की धूप में मेरे बुलाने के लिए
वो तिरा कोठे पे नंगे पाँव आना याद है

आज तक नज़रों में है वो सोहबत-ए-राज़-ओ-नियाज़
अपना जाना याद है तेरा बुलाना याद है\

मीठी मीठी छेड़ कर बातें निराली प्यार की
ज़िक्र दुश्मन का वो बातों में उड़ाना याद है

देखना मुझ को जो बरगश्ता तो सौ सौ नाज़ से
जब मना लेना तो फिर ख़ुद रूठ जाना याद है

चोरी चोरी हम से तुम आ कर मिले थे जिस जगह
मुद्दतें गुज़रीं पर अब तक वो ठिकाना याद है

शौक़ में मेहंदी के वो बे-दस्त-ओ-पा होना तिरा
और मिरा वो छेड़ना वो गुदगुदाना याद है

बावजूद-ए-इद्दिया-ए-इत्तिक़ा 'हसरत' मुझे
आज तक अहद-ए-हवस का वो फ़साना याद है

chupke chupke raat din, chupke chupke raat din aansu bahana yaad hai, chupke chupke raat din lyrics, chupke chupke lyrics, chupke chupke ghazal lyrics, ghulam ali, ghulam ali ghazal, ghulam ali songs, urdu ghazal, sad ghazal, romantic ghazal, heart touching ghazal, classic ghazal, evergreen ghazal, urdu poetry, shayari, dard bhari ghazal, love sad song, emotional song, urdu sad song, ghazal lovers, ghazal status, ghazal shorts, ghazal reels, sad status, shayari status, urdu status, hindi ghazal, चुपके चुपके रात दिन आँसू बहाना याद है, चुपके चुपके रात दिन लिरिक्स, chupe chupe raat din, chupe chupe raat dibn,chupe chupe raat din lyrics


आपका रिएक्शन क्या है?
👍0
❤️0
😂0
😮0
😢0
😡0
Lucknow Khabar App
Behtar experience ke liye app install karein!
Install